TET पेपर लीक: 3आरोपी 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में
TET Paper Leak: Three Accused Remanded to Police Custody Until July 6
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भिवंडी की सत्र अदालत ने 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रही एजेंसियों को आशंका है कि इस पेपर लीक का संबंध कई राज्यों में सक्रिय परीक्षा माफिया से हो सकता है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र किस माध्यम से लीक हुआ, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही और कितने अभ्यर्थियों तक इसे पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले में डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़िएः मुंबई-नवी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
यदि जांच में अंतरराज्यीय गिरोह की पुष्टि होती है तो कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के जरिए पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



