Trending

विश्व MSME दिवस पर नवी मुंबई में उद्योगों का महाकुंभ

A Grand Gathering of Industries in Navi Mumbai on World MSME Day

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र शासन के महाराष्ट्र स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSSIDC) की ओर से विश्व MSME दिवस के अवसर पर आज नवी मुंबई स्थित सिडको प्रदर्शनी एवं अधिवेशन केंद्र में “महाराष्ट्र MSME शिखर सम्मेलन एवं MSME पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

“संकल्प से सिद्धि (From Resolution to Accomplishment)” थीम पर आधारित यह राज्यस्तरीय सम्मेलन महाराष्ट्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का लक्ष्य उद्यमियों के संकल्पों को सफल, प्रतिस्पर्धी एवं वैश्विक स्तर के उद्योगों में परिवर्तित करने के साथ राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में राज्यभर से 2,000 से अधिक उद्यमी, उद्योग विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान निर्यात वृद्धि, आधुनिक तकनीक, डिजिटल परिवर्तन, सतत औद्योगिक विकास, स्टार्टअप संस्कृति तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़िएः
सारथी से बदली मराठा युवाओं की तकदीर: CM फडणवीस

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्योगों एवं उद्यमियों को MSME पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र जब एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब MSME क्षेत्र आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, नवाचार और निर्यात वृद्धि का सबसे मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। यह शिखर सम्मेलन राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker