साइबर खतरों से निपटने पर BRICS देशों की बैठक
BRICS Meeting on Tackling Cyber Threats
दिल्ली/प्रतिनिधि : राजधानी नई दिल्ली में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में साइबर सुरक्षा, डिजिटल खतरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े जोखिमों और अन्य गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जा रही है। प्रतिनिधि आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत बनाने तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा कर रहे हैं।
यह भी पढ़िएः पद्म पुरस्कार 2026: देश की प्रतिभाओं का सम्मान
बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में डिजिटल सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक के पहले दिन अजीत डोभाल ने ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग तथा आपसी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। माना जा रहा है कि बैठक के निष्कर्ष भविष्य में ब्रिक्स देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को नई दिशा देंगे।



