पद्म पुरस्कार 2026: देश की प्रतिभाओं का सम्मान
Padma Awards 2026: Honoring the Nation's Talent
दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में कुल 65 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रख्यात टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, वरिष्ठ अभिनेता ममूटी, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रमुख हैं।
यह भी पढ़िएः सारण में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण भी शामिल हैं। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं और कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा तथा खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किए जाते हैं।



