Trending

दिल्ली की बाल्मीकि बस्ती में आग का तांडव

Raging Fire in Delhi's Valmiki Basti

दिल्ली/प्रतिनिधि : राजधानी दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित बाल्मीकि बस्ती, तकिया काले खां इलाके की कुछ झुग्गियों में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और घंटों की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़िएः
साइबर खतरों से निपटने पर BRICS देशों की बैठक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई झुग्गियां और उनमें रखा सामान आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लकड़ी का सामान और अस्थायी ढांचे मौजूद थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker