Trending

आतंकवाद पर भारत और मोरक्को की साझा रणनीति

India-Morocco Joint Strategy on Counter-Terrorism

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और मोरक्को के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दोनों देशों के आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. विनोद बाहड़े और मोरक्को की राष्ट्रीय न्यायिक पुलिस ब्रिगेड के प्रमुख हिशाम बाली ने की। बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों और गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हुए सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़िएः
पांच दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति

भारत और मोरक्को ने पहलगाम आतंकी हमले तथा नई दिल्ली के लाल किले के निकट हुई आतंकवादी घटना की भी निंदा की। दोनों पक्षों ने सूचना साझा करने, क्षमता निर्माण और आतंकवाद निरोधक रणनीतियों के आदान-प्रदान के माध्यम से सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र, वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) और वैश्विक आतंकवाद रोधी मंच जैसे बहुपक्षीय संगठनों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। अगली बैठक मोरक्को में आयोजित करने पर सहमति बनी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker