Trending

पांच दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति

President Returns to Delhi After Five-Day Visit

ग्वालियर/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद सोमवार सुबह ग्वालियर से वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मु श्योपुर जिले के कूनो क्षेत्र से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वायुसेना स्टेशन महाराजपुरा, ग्वालियर पहुंचीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद थे। ग्वालियर विमानतल पर राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह तथा ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़िएः
अमरनाथ यात्रा 2026: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रपति मुर्मु के पांच दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता और विकास कार्यों की समीक्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सफल प्रवास के बाद प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाओं सहित विदाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker