Trending

अमरनाथ यात्रा 2026: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Amarnath Yatra 2026: Police Issue Advisory

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 को लेकर विस्तृत यात्रा परामर्श जारी किया है। यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के काफिलों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नवयुग सुरंग पर सामान्य यातायात के लिए कुछ समय तक प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस के अनुसार, कश्मीर से जम्मू जाने वाले वाहनों को सुबह 11:30 बजे से पहले नवयुग सुरंग पार करने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़िएः
राष्ट्र प्रथम से बना विश्वसनीय शक्ति भारत: मोदी

वहीं जम्मू से कश्मीर जाने वाले वाहनों को प्रतिदिन दोपहर 3 बजे के बाद सुरंग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा घाटी के कई प्रमुख मार्गों और स्थानों के लिए भी समय-सीमा निर्धारित की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों से अपील की है कि वे जारी यातायात दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker