Trending

राष्ट्र प्रथम से बना विश्वसनीय शक्ति भारत: मोदी

'Nation First' has made India a trusted global power: PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के तेजी से विकसित, भरोसेमंद अर्थव्यवस्था और विश्वसनीय वैश्विक शक्ति बनने के पीछे “राष्ट्र प्रथम” का सिद्धांत सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहा है। नई दिल्ली में आयोजित एक निजी मीडिया समूह के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता, स्थिरता और वैश्विक हितों के प्रति प्रतिबद्धता भारत की उपलब्धियों का आधार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं ने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी है।

यह भी पढ़िएः
लखनऊ अग्निकांड: 15 की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सस्ते आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, कर सुधारों और डिजिटल सुविधाओं से आम नागरिकों को लाभ मिला है। PM मोदी ने कहा कि मेट्रो, वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों सहित आधुनिक अवसंरचना ने देश की प्रगति को गति दी है। उन्होंने युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker