Trending

लखनऊ अग्निकांड: 15 की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Fire Tragedy: 15 Dead, 3 Accused Arrested

लखनऊ/प्रतिनिधि : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर कल रात 9:35 बजे लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इसके बाद उन्होंने केजीएमयू पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker