Trending

रेल मंत्री दिखाएंगे पुणे-शिरडी ट्रेन को हरी झंडी

Railway Minister to Flag Off Pune-Shirdi Train Today

पुणे/प्रतिनिधि : पुणे और साईंनगर शिरडी के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित डायरेक्ट ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। पुणे-साईंनगर शिरडी डेली एक्सप्रेस को दोपहर 3:30 बजे पुणे रेलवे स्टेशन से विशेष कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह पहली बार है जब पुणे और शिरडी के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़िएः
पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 733 करोड़ की सौगात

साईं बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, परिवारों और समूह में यात्रा करने वालों को अब सुरक्षित, किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इस नई रेल सेवा से अहिल्यानगर और शिरडी क्षेत्र के लोगों के लिए पुणे में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से शिरडी की स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल उद्योग, टैक्सी व्यवसाय और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker