Trending

पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 733 करोड़ की सौगात

₹733 Crore Boost for Maharashtra Police Modernization

मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए 733 करोड़ 28 लाख रुपये की महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। इस योजना के तहत कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी।

यह भी पढ़िएः
कफ सिरप बिक्री पर सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस योजना से महाराष्ट्र पुलिस की कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, एंटी-ड्रग अभियान तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बल को आधुनिक हथियार, अत्याधुनिक वाहन और नवीन तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से महाराष्ट्र पुलिस अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में और प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker