कमल थीम वाला नवी मुंबई एयरपोर्ट दुनिया में छाया
Lotus-Themed Navi Mumbai Airport Gains Global Acclaim
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 और गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की 2026 सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्चर एवं डिज़ाइन पुरस्कार ‘प्रिक्स वर्सेल्स’ द्वारा दिया गया है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल कमल के फूल की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का शानदार समन्वय देखने को मिलता है। वहीं गुवाहाटी एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 असम की समृद्ध जैव विविधता, बांस और ऑर्किड की थीम पर तैयार किया गया है, जिसने वैश्विक स्तर पर विशेष सराहना प्राप्त की है।
यह भी पढ़िएः गांव-गांव पहुंचे योग,PM मोदी की सरपंचों से अपील
इस उपलब्धि को भारत के तेजी से विकसित हो रहे एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय डिज़ाइन क्षमता की बड़ी मान्यता माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा तथा देश के विमानन क्षेत्र की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।



