गांव-गांव पहुंचे योग,PM मोदी की सरपंचों से अपील
Taking Yoga to Every Village: PM Modi’s Appeal to Sarpanchs
दिल्ली/प्रतिनिधि : आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सरपंचों को पत्र लिखकर अपनी ग्राम पंचायतों में पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ योग दिवस मनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की नींव स्वस्थ गांवों पर आधारित है। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
यह भी पढ़िएः रेलवे स्टेशनों को मिलेगा नया आधुनिक स्वरूप
प्रधानमंत्री ने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योग को सामुदायिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे ग्रामीण स्तर पर जनआंदोलन का स्वरूप दें। पत्र में ग्राम पंचायत कार्यालय, पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सार्वजनिक मैदानों में सामूहिक योग सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा और योग के प्रति लोगों की स्वीकार्यता तथा भागीदारी में व्यापक वृद्धि होगी।



