Trending

रेलवे स्टेशनों को मिलेगा नया आधुनिक स्वरूप

Railway Stations to Get a Modern Makeover

विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर देश के प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) कार्यों की समीक्षा की। इस महत्वाकांक्षी योजना में बोरीवली, अंबाला और मंगलुरु सहित कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन शामिल हैं। बैठक के दौरान रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्विकास कार्यों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो तथा रेलवे की दैनिक सेवाएं और परिचालन प्रभावित न हों। उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़िएः
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे स्टेशनों का विकास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को बेहतर अनुभव, सुगम आवागमन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल यात्री केंद्रों के रूप में विकसित होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker