Trending

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

PM Modi Honoured with Slovakia's Highest Award

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस – फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई दिशा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़िएः
कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 की मौत

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के विभिन्न देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं। अब तक उन्हें 33 देशों द्वारा अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कूटनीतिक छवि को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker