जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
PM Modi to Attend G-7 Summit
विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तीसरे चरण में आज स्लोवाकिया से फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे, जहां वे जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उनका स्वागत करेंगे। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी “नई साझेदारी बनाना और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषय पर आयोजित कार्यकारी सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में जी-7 देशों के नेताओं के अलावा सहयोगी देशों के प्रमुख, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
यह भी पढ़िएः इंडोनेशिया में भूकंप,रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता
प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में 13वीं बार भाग ले रहा है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इसमें शामिल हो रहे हैं। यह भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज के रूप में उसकी पहचान को दर्शाता है।



