Trending

इंडोनेशिया में भूकंप,रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता

6.7 magnitude earthquake hits Indonesia; no tsunami threat

विशेष/प्रतिनिधि : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आज सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र पालु शहर से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। तेज झटकों के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया और कई लोग घरों तथा इमारतों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़िएः
ओम बिरला करेंगे विकसित भारत युवा संसद का शुभारंभ

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker