Trending

ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ा टकराव

Escalating US-Israel Tensions Over the Iran Issue

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को प्रस्तावित समझौते से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद एक बार फिर सामने आ गए हैं। विवाद का मुख्य कारण लेबनान, गाजा और सीरिया में इजरायली सैन्य मौजूदगी को लेकर है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि इजरायली सेना जरूरत पड़ने तक इन क्षेत्रों में तैनात रहेगी और किसी भी समझौते के बावजूद ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़िएः
जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई रोकने के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के विचार अलग हैं। जहां ईरान संघर्ष विराम को समझौते की प्रमुख शर्त मान रहा है, वहीं इजरायल इस पर नरम रुख अपनाने को तैयार नहीं दिख रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेतन्याहू को उम्मीद थी कि ट्रंप के साथ मिलकर ईरान पर दबाव बढ़ाने से उनकी घरेलू राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम ने दोनों नेताओं के रिश्तों में नई चुनौती खड़ी कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker