ओम बिरला करेंगे विकसित भारत युवा संसद का शुभारंभ
Om Birla to Inaugurate 'Viksit Bharat Yuva Sansad'
दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का उद्घाटन करेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 17 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, नीति निर्माण और शासन व्यवस्था की बेहतर समझ प्रदान करना तथा उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के अनुसार, विकसित भारत युवा संसद केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक ऐसा आंदोलन है, जो देश के युवाओं की ऊर्जा, विचारों और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ता है। कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों—जिला नोडल राउंड, राज्य राउंड और राष्ट्रीय राउंड—में किया जाएगा, ताकि देशभर के युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़िएः स्लोवाकिया दौरे पर पीएम मोदी ने CEO से की बातचीत
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 17 जून को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026 पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित किया जाएगा।



