ट्रंप ने किया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने का ऐलान
Trump Announces Opening of Strait of Hormuz as Toll-Free
विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ किया गया समझौता अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अपने बयान में ट्रंप ने सभी पक्षों को बधाई देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूर्ण रूप से टोल-फ्री खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी नौसेना को क्षेत्र में लगाए गए ब्लॉकेड को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़िएः भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र वैश्विक नेतृत्व की ओर
ट्रंप के अनुसार यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को सुचारु बनाने और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है और इसके खुलने से वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू होती है, तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।



