कीव पर रूसी हमले पर फ्रांस का कड़ा विरोध
France Strongly Condemns Russian Attack on Kyiv
विशेष/प्रतिनिधि : यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ताज़ा हमले के बाद फ्रांस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कीव-पेचेर्स्क लाव्रा पर हुआ हमला केवल यूक्रेन ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत पर हमला है। उन्होंने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। मैक्रों ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानकों और मानव मूल्यों के खिलाफ है।
यह भी पढ़िएः ट्रंप ने किया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने का ऐलान
उन्होंने संकेत दिया कि फ्रांस आगामी G7 बैठकों में रूस पर युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। इस बीच, हमले के बाद क्षेत्र में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस घटना पर नजर बनाए हुए है। फ्रांस ने दोहराया कि वह यूक्रेन की संप्रभुता और उसकी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के समर्थन में खड़ा है।



