Trending

भारत को UNSC स्थायी सदस्य बनाने की मांग तेज

Demand for making India a permanent member of the UNSC intensifies

विशेष/प्रतिनिधि : स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का खुलकर समर्थन किया है। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों का समर्थक है और भारत जैसे प्रभावशाली देशों को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए UNSC की संरचना में बदलाव आवश्यक है और भारत की भूमिका को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

यह भी पढ़िएः
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रमुख सीईओ और निवेशकों से मुलाकात कर व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद वहां मौजूद भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्लोवाकिया का यह समर्थन भारत की वैश्विक कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker