Trending
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Tide of Faith Surges in Haridwar on Somvati Amavasya
हरिद्वार/प्रतिनिधि : सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। अधिमास में पड़ने वाली इस सोमवती पर बड़ी संख्या में लोग गंगा घाटों पर स्नान और कर्मकांड के लिए पहुंचे। मान्यता है कि इस दिन माँ गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। सुबह 4 बजे से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर देश के अलग अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर दान पुण्य किया।
यह भी पढ़िएः मोदी के 12 साल: स्थिरता, सुरक्षा और विकास का दौर
उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन ,16 जोन और 46 सेक्टर में बांट कर अधिकारियो और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यातयात प्लान भी लागू किया गया है।


