Trending

Trump Warns Iran: डील तक नहीं मिलेगी राहत

Trump Warns Iran: No Relief Until a Deal is Reached

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरान के फ्रीज़ किए गए एसेट्स रिलीज़ नहीं किए जाएंगे और उस पर लगे प्रतिबंध भी नहीं हटाए जाएंगे। एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि किसी भी राहत पर तभी विचार होगा, जब दोनों देशों के बीच अंतिम समझौता हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यदि बातचीत सफल रहती है, तो अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

यह भी पढ़िएः
दादर प्लाज़ा इलाके में BEST बस हादसा, 2 की मौत

हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल होती है, तो वॉशिंगटन सख्त सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि संभावित समझौते में लेबनान को शामिल करने के पक्ष में वह नहीं हैं। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker