पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता
India Expresses Concern Over West Asia Conflict
दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और हालिया हमलों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत ने एक बार फिर शांति और कूटनीतिक समाधान की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि क्षेत्र में हो रहे लगातार हमले बेहद चिंताजनक हैं और इससे मानवीय संकट गहराता जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार यह संघर्ष 100 दिनों से अधिक समय से जारी है, जिससे आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़िएः Trump Warns Iran: डील तक नहीं मिलेगी राहत
भारत ने कहा कि युद्ध और हिंसा के कारण हजारों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भारत ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बातचीत के जरिए स्थायी शांति स्थापित करने की अपील की है।



