Trending

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर

India-US Trade Deal May Soon Be Sealed

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि दोनों देश इस समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी घोषणा हो सकती है। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के सामने सुनवाई के दौरान रुबियो ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का अहम रणनीतिक साझेदार बताया।

यह भी पढ़िएः
भारत दौरे पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारत यात्रा के दौरान क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। रुबियो के अनुसार क्वाड अब केवल संवाद मंच नहीं रह गया है, बल्कि समुद्री सुरक्षा समेत कई ठोस परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने “पैक्स सिलिका” पहल का भी जिक्र किया, जिसके तहत 14 देश एआई आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker