Trending

नवी मुंबई में शुरू हुआ ‘मांगे उसे पेड़’ अभियान

‘Maange Use Ped’ Campaign Relaunched in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर स्कूलों, महाविद्यालयों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार उपयोगी और टिकाऊ वृक्षारोपण करने की अपील की गई।

पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरसेवक गिरीश म्हात्रे, सचिन लवटे, संदीप म्हात्रे, रॉबिन मढवी, पूर्व नगरसेवक रमेश डोळे तथा प्राचार्य प्रताप महाडिक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़िएः
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर

संदीप नाईक प्रतिष्ठान का हरित अभियान जारी

संदीप नाईक प्रतिष्ठान द्वारा पिछले तीन वर्षों से “मांगे उसे पेड़” अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी अभियान जारी रहेगा। वृक्षारोपण के लिए पौधे चाहने वाली संस्थाएं और नागरिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच मोबाइल नंबर 9326183525 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतिष्ठान द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले 25 वर्षों से संदीप नाईक प्रतिष्ठान नवी मुंबई सहित अन्य शहरों में पर्यावरण संरक्षण, मैंग्रोव पुनरोपण, स्वच्छता अभियान तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker