अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप
First World Yogasana Sports Championship in Ahmedabad
दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि योग आज पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और यह भारत की प्राचीन संस्कृति की वैश्विक पहचान बन चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि वे आज गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप-2026 में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने दुनिया भर के योग प्रेमियों और खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
यह भी पढ़िएः भारत दौरे पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर
उन्होंने योगासन को केवल स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का माध्यम ही नहीं, बल्कि वैश्विक खेल के रूप में उभरती हुई नई पहचान बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजनकर्ताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन योग के वैश्विक विस्तार और भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।



