Trending

भारत दौरे पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर

UK Foreign Secretary Yvette Cooper on Visit to India

दिल्ली/प्रतिनिधि : ब्रिटेन की विदेश और राष्ट्रमंडल मामलों की मंत्री यवेट कूपर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर कल रात नई दिल्ली पहुंचीं। भारत पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान सुश्री कूपर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

यह भी पढ़िएः
दिल्ली में होटल में लगी भीषण आग, 21 की मौत

दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, तकनीक और सुरक्षा सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और ब्रिटेन के संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई दिशा दे सकती है। इस दौरान कई अहम समझौतों पर भी चर्चा संभव मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker