India-LVMH साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर
Emphasis Placed on Giving a New Direction to the India-LVMH Partnership
दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने LVMH Moët Hennessy Louis Vuitton के अंतर्राष्ट्रीय संबंध निदेशक विंसेंट एस्टॉक्स से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में भारत में विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निर्यात बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक विनिर्माण और व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। बैठक में भारतीय संस्कृति और हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
यह भी पढ़िएः Bihar में आंधी-तूफान और वज्रपात से 7 की मौत https://tv1india.com/?p=30868
दोनों पक्षों ने संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। माना जा रहा है कि इस सहयोग से भारत के लक्ज़री, फैशन और निर्यात क्षेत्र को नई गति मिल सकती है।



