Trending

Archery World Cup में चमके सिमरनजीत और साहिल

Simranjeet and Sahil Shine at Archery World Cup

विशेष/प्रतिनिधी : भारत के युवा तीरंदाजों ने तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं। महिला रिकर्व स्पर्धा में एशियाई खेलों की टीम कांस्य पदक विजेता 27 वर्षीय सिमरनजीत कौर ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिमरनजीत ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर विश्व कप में अपने पहले पदक की दावेदारी मजबूत की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक तीरंदाज कांग चेयॉन्ग से होगा।

यह भी पढ़िएः
India-LVMH साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर
https://tv1india.com/?p=30871

वहीं पुरुष कंपाउंड वर्ग में 25 वर्षीय साहिल जाधव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साहिल ने ऑस्ट्रिया के निको वीनर को हराकर पदक की उम्मीद कायम रखी है। अब साहिल का सामना फ्रांस के निकोलस गिरार्ड से होगा। दोनों भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन से देश को विश्व कप में पदक की बड़ी उम्मीदें हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker