Bihar में आंधी-तूफान और वज्रपात से 7 की मौत
7 Dead in Bihar Due to Storms and Lightning Strikes
बिहार/प्रतिनिधी : बिहार में वज्रपात, तेज आंधी और भारी वर्षा ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। खराब मौसम के कारण भोजपुर, पटना, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और वैशाली समेत विभिन्न जिलों में कुल सात लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से चार लोगों की जान गई, जबकि आंधी-तूफान और पेड़ गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
यह भी पढ़िएः D Gukesh रैपिड वर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर https://tv1india.com/?p=30865
राजधानी Patna में तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़, शाखाएं और होर्डिंग गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। पटना नगर निगम की टीमें राहत एवं सफाई कार्य में जुटी हुई हैं। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल का टीन शेड उड़कर बिजली के खंभों पर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं गरदनीबाग इलाके में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है।



