Trending
D Gukesh रैपिड वर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर
D Gukesh Finishes Joint Fourth in Rapid Section
विशेष/प्रतिनिधी : भारतीय शतरंज स्टार D Gukesh ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। 19 वर्षीय विश्व चैंपियन गुकेश ने नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर Fabiano Caruana को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। रैपिड वर्ग के अंतिम दिन गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़िएः Nitish Mishra ने संभाला विकास विभाग का कार्यभार https://tv1india.com/?p=30862
इसके बाद आठवें राउंड में उन्होंने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ ड्रॉ खेला। हालांकि अंतिम मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने कारुआना को मात दी। गुकेश, कारुआना और पोलैंड के जान-क्रिज़्सटॉफ डूडा नौ-नौ अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे। अब सभी की नजरें ब्लिट्ज वर्ग की 18 राउंड की बाजियों पर टिकी हैं।



