Trending

Nitish Mishra ने संभाला विकास विभाग का कार्यभार

Nitish Mishra Assumes Charge of the Urban Development Department

बिहार/प्रतिनिधी : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में उन्होंने कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary द्वारा सौंपे गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़िएः
Operation Sindoor: आतंकवाद पर भारत का प्रहार
https://tv1india.com/?p=30857

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को गति देकर बड़े शहरों पर बढ़ते दबाव को कम किया जाएगा। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker