Operation Sindoor: आतंकवाद पर भारत का प्रहार
Operation Sindoor: India's Strike Against Terrorism
नवी मुंबई /सान्वी देशपांडे : आज देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा है। पिछले वर्ष 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।
भारत की सैन्य और रणनीतिक क्षमता का बड़ा उदाहरण
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य और रणनीतिक क्षमता का बड़ा उदाहरण माना जाता है। इस अभियान में भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आतंकवादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। भारतीय सशस्त्र बलों ने गहन खुफिया विश्लेषण के बाद आतंकवादी शिविरों और प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे।
यह भी पढ़िएः Bihar में Samrat कैबिनेट का विस्तार https://tv1india.com/?p=30854

नौ बड़े आतंकी शिविर किए गए तबाह
अभियान के दौरान नौ बड़े आतंकी शिविर तबाह किए गए, जबकि पाकिस्तान के 11 हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया गया। भारत ने इस पूरी कार्रवाई को संयम और नैतिक मूल्यों के साथ अंजाम दिया तथा केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया। नागरिकों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची।
आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ता से कायम है। इस अभियान ने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, आधुनिक रक्षा तकनीक और तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय का भी प्रदर्शन किया। भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान को युद्धविराम का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ा।



