Trending

Bihar में Samrat कैबिनेट का विस्तार

Samrat Chaudhary Cabinet Expansion in Bihar Today

बिहार/प्रतिनिधि : बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार पिछली सरकार के फार्मूले के आधार पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः
Operation Sindoor की वर्षगांठ पर रक्षा सम्मेलन
https://tv1india.com/?p=30851

भाजपा के लगभग 15 और जेडीयू के 14 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के दो तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक-एक प्रतिनिधि को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। जेडीयू से निशांत कुमार का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker