India-Vietnam रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती
New Strategic Strength for India-Vietnam Relations
दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और वियतनाम के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में दोनों देशों ने अहम कदम बढ़ाए हैं। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने से न केवल द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को भी बल मिलेगा। राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के राष्ट्रपति Tho Lam के सम्मान में आयोजित भोज में उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में वियतनाम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह भी पढ़िएः Maharashtra में हिंदी भाषा परीक्षा फिलहाल स्थगित https://tv1india.com/?p=30839
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति टो लैम के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारत और वियतनाम ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, रेयर अर्थ मिनरल्स, मेडिकल प्रोडक्ट्स, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, संस्कृति और पर्यटन सहित 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कानून के शासन, शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।



