Maharashtra में हिंदी भाषा परीक्षा फिलहाल स्थगित
Hindi Language Examination in Maharashtra Temporarily Postponed
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित अनिवार्य हिंदी भाषा टेस्ट को फिलहाल टाल दिया है। राज्य के मराठी भाषा मंत्री Uday Samant ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे की समीक्षा करेगी। डायरेक्टरेट ऑफ लैंग्वेजेज़ ने पहले 28 जून 2026 को नागपुर, संभाजीनगर, पुणे और मुंबई में हिंदी भाषा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। हालांकि, इस फैसले का कई संगठनों और मराठी भाषा समर्थकों ने विरोध किया। उनका कहना था कि राज्य के प्रशासनिक कामकाज की भाषा मराठी है, ऐसे में कर्मचारियों के हिंदी ज्ञान की परीक्षा लेने की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़िएः Panvel में बनेगा इंटरनेशनल एक्वेरियम प्रोजेक्ट https://tv1india.com/?p=30832
उदय सामंत ने कहा कि मराठी भाषा मंत्री के रूप में वह इस विषय की जांच करेंगे। यदि परीक्षा जरूरी नहीं पाई गई तो सरकार इसे रद्द करने का फैसला ले सकती है। इस मुद्दे पर अब राजनीतिक और भाषाई बहस तेज होने की संभावना है।



