Trending

India देगा Suriname को विकास सहयोग

India to Extend Development Cooperation to Suriname

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और सूरीनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में विदेश मंत्री S. Jaishankar ने पारामारिबो में सूरीनाम के विदेश मंत्री Melvin Bouva के साथ अहम बैठक की। नौवीं संयुक्त आयोग बैठक के तहत दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विकास सहयोग, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

यह भी पढ़िएः
India-Vietnam रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती
https://tv1india.com/?p=30842

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और सूरीनाम के रिश्ते ऐतिहासिक जन समुदाय जुड़ाव पर आधारित हैं और दोनों देश इन्हें और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत, सूरीनाम की विकास यात्रा में सहयोग बढ़ाने के लिए नए ऋण सहायता प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत, क्षमता निर्माण के साथ-साथ सूरीनाम की सेना और पुलिस की जरूरतों में सहयोग देने के लिए इच्छुक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker