Pulitzer Prize : भारतीय पत्रकारों की बड़ी जीत
Pulitzer Prize: A Major Victory for Indian Journalists
विशेष/प्रतिनिधि : भारत के पत्रकारों ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए साइबर अपराध के खुलासे पर प्रतिष्ठित Pulitzer Prize जीता है। Anand R. K., सुप्रिया शर्मा और Natalie Obiko Pearson को इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में सम्मानित किया गया। उनकी यह खोजी रिपोर्ट Bloomberg के लिए तैयार की गई थी, जिसमें साइबर अपराध के जटिल नेटवर्क का खुलासा किया गया।
यह भी पढ़िएः Tamil Nadu में TVK की बड़ी जीत, समर्थन की तलाश https://tv1india.com/?p=30763
इसके अलावा, Aniruddha Ghosal को अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में पुरस्कार मिला। उन्होंने अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे गुप्त निगरानी तंत्र की जांच की, जिसकी तकनीक सिलिकॉन वैली में विकसित होकर चीन में और उन्नत हुई। इस रिपोर्ट ने वैश्विक निगरानी तंत्र और उसके दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह पुरस्कार Columbia University द्वारा दिया जाता है और पत्रकारिता में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है।



