Trending

Tamil Nadu में TVK की बड़ी जीत, समर्थन की तलाश

TVK Secures Major Victory in Tamil Nadu; Seeks Support

प.बंगाल/प्रतिनिधि : तमिल फिल्म अभिनेता विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है, ऐसे में TVK को सरकार बनाने के लिए अभी 10 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

राजधानी चेन्नई में आज विजय अपने पार्टी मुख्यालय पर नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। 2024 में स्थापित TVK ने अपने पहले ही चुनाव में बड़ी सफलता हासिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। वहीं द्रमुक 59 सीटों के साथ दूसरे और अन्नाद्रमुक 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker