Trending
Bengal में 9 मई को CM शपथ का दावा
Claim of CM's Swearing-in on May 9 in Bengal
प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गरमाते हुए, समिक भट्टाचार्य ने बड़ा दावा किया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा। उन्होंने बताया कि यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी तारीख को रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती भी मनाई जाती है। भट्टाचार्य के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सपना अब साकार होने जा रहा है और राज्य में पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़िएः बंगाल जीत के बाद BJP ने पर्यवेक्षक किए नियुक्त https://tv1india.com/?p=30757
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा। उनके मुताबिक, इस बार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और राज्य में कथित “महाजंगलराज” का अंत निश्चित है।



