बंगाल जीत के बाद BJP ने पर्यवेक्षक किए नियुक्त
BJP Appoints Observers Following Bengal Victory
प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी ने इस अहम चरण के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने असम के लिए भी अहम नियुक्तियां की हैं।
यह भी पढ़िएः Bengal में 9 मई को CM शपथ का दावा https://tv1india.com/?p=30760
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री JP Nadda को असम का पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा नेतृत्व राज्य में सरकार गठन को सुचारू और संगठित तरीके से आगे बढ़ाना चाहता है। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।



