Trending
भवानीपुर में Mamata Banerjee की करारी हार
Mamata Banerjee Suffers Crushing Defeat in Bhabanipur
प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को भवानीपुर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari ने उन्हें 15,114 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को कुल 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,349 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़िएः Kerala में BJP की जीत, ढोल-नगाड़ों संग जश्न https://tv1india.com/?p=30751
यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देता है और सत्ताधारी दल के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है। खास बात यह रही कि सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत साबित की। इस हार के बाद राज्य की राजनीतिक दिशा और नेतृत्व को लेकर नई बहस छिड़ गई है।



