Trending

Bengal Elections: भाजपा 41 सीटों पर आगे

Bengal Elections: BJP Leads in 41 Seats

प. बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में कुल 293 सीटों में से 54 सीटों के संकेत सामने आए हैं। भारतीय जनता पार्टी 41 सीटों पर बढ़त बनाकर आगे दिखाई दे रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं, जहां उनका मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है। हालांकि, नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

अन्य प्रमुख सीटों में मठभंगा से भाजपा के निशीथ प्रमाणिक आगे हैं, जबकि दिनहाटा में तृणमूल के उदयन गुहा पिछड़ रहे हैं। आसनसोल दक्षिण से भाजपा के अग्निमित्रा पॉल बढ़त में हैं। फलता सीट पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है, जहां 21 मई को वोटिंग होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker