Trending

Air Force ने टंकी पर फंसे बच्चों को बचाया

Air Force Rescues Children Stranded on Water Tank

उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिद्धार्थनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना के बीच भारतीय वायु सेना ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो बच्चों की जान बचाई। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शनिवार को पांच बच्चे रील बनाने के लिए ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। इसी दौरान टंकी की सीढ़ी क्षतिग्रस्त होकर टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए।

यह भी पढ़िएः
PM Modi Says: ऐतिहासिक जनादेश, लोकतंत्र की जीत
https://tv1india.com/?p=30748

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर की मदद ली। वायु सेना की टीम ने कठिन परिस्थितियों में सटीक ऑपरेशन कर दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा। यह अभियान एक बार फिर वायु सेना की तत्परता, पेशेवर दक्षता और जीवन बचाने के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker