Trending

Weather Warning: जनता से सतर्क रहने की अपील

Weather Warning: Public Urged to Remain Vigilant

विशेष/प्रतिनिधि : मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की और जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मौसम से संबंधित सभी चेतावनियां तुरंत आम जनता तक पहुंचाई जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

सचिव ने निर्देश दिए कि जहां भी सड़कों के बाधित होने की सूचना मिले, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं को मौसम के अनुसार संचालित करने और खराब मौसम में उड़ानें रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अलर्ट को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker