West Bengal: फाल्टा में चुनाव प्रक्रिया हुई रद्द
West Bengal: Election Process Cancelled in Falta
प.बंगाल/प्रतिनिधी : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर निर्वाचन आयोग ने बड़ा और असाधारण फैसला लेते हुए पूरी मतदान प्रक्रिया रद्द कर दी है। आयोग ने घोषणा की है कि इस क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 24 मई को होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन की कई शिकायतें सामने आई थीं।
यह भी पढ़िएः अमेरिका की Spirit Airlines 34 साल बाद बंद https://tv1india.com/?p=30723
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़, मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान नियमों के उल्लंघन जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया है। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM के बटन काले टेप से ढके पाए गए, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। वहीं कई स्थानों पर अनधिकृत लोगों द्वारा मतदान केंद्रों में प्रवेश कर फर्जी मतदान करने के आरोप भी सामने आए हैं।



