Trending
अमेरिका की Spirit Airlines 34 साल बाद बंद
Spirit Airlines of the US Shuts Down After 34 Years
दिल्ली/प्रतिनिधी : अमेरिका की किफायती विमान सेवा कंपनी Spirit Airlines ने 34 वर्षों बाद अपना परिचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द करते हुए कारोबार बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरलाइन प्रतिदिन सैकड़ों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती थी तथा इसमें करीब 17 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी के अनुसार, ईरान के साथ बढ़ते युद्ध तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण परिचालन लागत असहनीय हो गई थी।

यह भी पढ़िएः PM Modi ने नीति आयोग के नए सदस्यों को दी बधाई https://tv1india.com/?p=30720
इसी वजह से कंपनी के लिए सेवाएं जारी रखना संभव नहीं रह गया। स्पिरिट एयरलाइंस पहले भी दो बार दिवालिया हो चुकी थी, लेकिन इस बार आर्थिक संकट से उबरने में असफल रही। कंपनी ने यात्रियों को सूचित किया है कि सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं और ग्राहक सेवा भी बंद कर दी गई है।



